आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार एक दिन पहले किए गए एसीपी स्तर के प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। नई पोस्टिंग के तुरंत बाद सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय नजर आए और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क और निरीक्षण शुरू कर दिए हैं।
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने एसीपी रैंक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था।
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार को एसीपी सदर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें लिंक अधिकारी एसीपी हरीपर्वत की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एसीपी सदर सुकन्या शर्मा को एसीपी सैंया नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें लिंक अधिकारी एसीपी अछनेरा का दायित्व भी सौंपा गया है। वे लंबे समय से शहरी क्षेत्र में तैनात थीं, अब उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की कानून व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
एसीपी एत्मादपुर पियूषकांत राय को अब एसीपी छत्ता बनाये गये हैं। उन्हें लिंक अधिकारी एसीपी कोतवाली की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
एसीपी सैंया देवेश कुमार को एसीपी एत्मादपुर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें लिंक अधिकारी एसीपी हरीपर्वत का दायित्व भी सौंपा गया है।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026