आगरा। ज्ञानवर्धन और मनोरंजन की जुगलबंदी को साथ−साथ लेकर चलने वाली स्पाइसी शुगर संस्था ने सोमवार को स्पाइसी ब्रेक पिकनिक पार्टी का आनंद लिया। इस दौरान विविध खेलों के साथ गीत-संगीत भी चला। मुख्य अतिथि थीं डॉ. रंजना बंसल, जिन्होंने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दयालबाग स्थित उपनिषद फार्म हाउस में गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं के मध्यम स्पाइसी ब्रेक का यह कार्यक्रम हुआ। संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा, चांदनी ग्रोवर और पावनी सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया।
सदस्याओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने कहा कि जीवन खट्टी-मीठी उमंगों से भरा है। स्पाइसी शुगर संस्था इसी परिपाटी का अनुसरण करते हुए ज्ञानार्जन के साथ मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन करती है. ताकि महिलाओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो सके और जीवन में खुशियों की बहार स्वयं उनके लिए आ सके।
पिकनिक पार्टी में सेहत का भी ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ अन्य खेल भी रखे गए थे। गीत संगीत की धुन और खेल की प्रतिस्पर्धा का संयोजन माहौल को उत्साह से लवरेज कर रहा था। हेल्दी फूड का सभी ने स्वाद चखा। कार्यक्रम में सोनाली खंडेलवाल, हरबानी, पूजा लूथरा, अंकिता गर्ग, साधना अग्रवाल, तनु बंसल, नेहा अग्रवाल ने आकर्षक और मनोरंजन गेम्स करवाए।
इस अवसर पर साधना भार्गव, स्वीटी लूथरा, संजना सरीन, रितु बजाज, नूतन बजाज, नीतू चौधरी, गरिमा, पुष्पा पोपटानी, शिखा जैन आदि उपस्थित रहीं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026
- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए आगरा में कार्यालय से रवाना किए गए विस्तारक - October 16, 2026
- कानपुर में नकली सीमेंट बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, ACC और अंबुजा के नाम पर बेची जा रही थी घटिया सामग्री - October 16, 2026