आगरा: जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नीट 2024 परीक्षा के परिणाम को लेकर था। उनका कहना था कि यह परिणाम 14 जून को आना था लेकिन 10 दिन पहले ही यह परिणाम घोषित कर दिया गया। साथ ही इस परीक्षा में हरियाणा के एक स्कूल के आठ छात्रों ने टॉप किया है जो इशारा करता है कि इस पूरी परीक्षा में धांधली हुई है इसीलिए आज राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सोपा गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस परीक्षा को निरस्त किया जाए और इस परीक्षा परिणाम की सीबीआई जांच कराई जाए।।
सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अब नीट की परीक्षा जो विशेष रूप से डॉक्टर बनने की पहली सीढ़ी होती है इसको भी पैसे कमाने का जरिया इस सरकार ने बना लिया है चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है नीट के अलावा जो भी प्रतियोगी परीक्षाएं या फिर जब की परीक्षाएं हो रही है उनके पेपर लीक हो रहे हैं इसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
सपाइयों का आरोप था कि नीट की परीक्षा परिणाम ने साफ कर दिया है कि एक विशेष तबके के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और जो बच्चे अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर रहे हैं उन्हें उनके परीक्षा परिणाम मेहनत के अनुसार नहीं मिल रहे हैं
लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर नीट 2024 की परीक्षा रद्द नहीं हुई और इसकी सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026