आगरा: शहर में शिक्षिका मालती वर्मा की साइबर अपराधियों की धमकी से दहशत में आकर हुई मौत के बाद ऐसे अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना सदर क्षेत्र की निवासी सेवानिवृत शिक्षिका के साथ भी हुआ, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, थाना सदर के रोहता द्वारिका ग्रीन फेस वन में रहने वाली सेवानिवृत शिक्षिका आशालता चौहान का कहना है कि विगत 16 से लेकर 30 सितंबर तक कई बार उनके पास पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई। फोन नम्बर पर पुलिस कर्मी की फोटो लगी थी। फोन करने वाला बोला कि आपका बेटा रेप केस में पकड़ा गया है अगर छुड़ाना चाहती हो तो जल्दी एक लाख रुपये भेजो। उसने अपना नाम इंस्पेक्टर विजय कुमार बताया।
आशालता को यह मालूम था कि उनका बेटा घर पर ही है जिसके चलते उन्होंने कॉल करने वाले की बातों में आकर रुपये नहीं भेजे। एक बार के लिए उन्होंने सोचा कि क्या वास्तव में बेटा फंस गया है? परंतु जब कॉल करने वाले ने कहा कि बेटे को हवालात में बंद किया जा रहा है तो उन्हें लगा यह फर्जी कॉल है क्योंकि बेटा घर के बाहर पार्क में बैठा था। अन्यथा उनके साथ भी अन्य लोगों के तरह ठगी हो जाती।
साइबर ठगी के इन दिनों कई मामले हो रहे हैं। ठगों ने बाहर रह रहे बच्चों के माता-पिता को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। बेटे-बेटी को रेप केस में फंसा बताकर छुड़वाने के नाम पर पैसे भेजने को कहते हैं। अचानक से आए फोन कॉल से वह सोच विचार तक नहीं पाते। डर और बदनामी की वजह से कई लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026