आगरा कैलाश मंदिर स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में श्री राधा दामोदर सेवा समिति के सातवां स्थापना दिवस पर गौ सेवा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधाकृष्ण के चित्र के राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल समाजसेवी सुरेश चन्द गर्ग और सुनील विकल समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संस्थापिका आशा अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गो का अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने गौशाला में गौ वंश को चारा- भूसा और आश्रम के बुजुर्गों को भोजन खिला कर सेवा की।
अध्यक्ष शिवराम सिंघल ने बताया कि बुजुर्गो से उनकी दैनिक आवश्यकताओं के बारे में जाना और जल्द उपलब्ध कराने का वादा किया। मुख्य आकर्षण वृन्दावन के कलाकारों द्वारा फूलो की होली रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राधा-कृष्ण का नृत्य भी खूब सराहा गया।
संस्था की ओर से आश्रम में सेवा कार्य किए गए। धन्यवाद कपिल सिंघल ने दिया। मंच संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर आश्रम संचालक शिवप्रसाद शर्मा, पवन अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, दिनेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नितिन कोहली, कृष्ण गोपाल सिंघल, विजय सिंघल, मिथिलेश सिंघल, अमित मित्तल, बॉबी अग्रवाल, वर्षा सिंघल आदि मौजूद रहे।
- अखिलेश यादव का तीखा हमला: कविता के जरिए बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘भेदभाव और अत्याचार के खिलाफ उठो और बनो सुदर्शनधारी’ - October 9, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: सजल नेत्रों से विदा हुईं जनकदुलारी सीता, राजा जनक और रानी सुनैना का वात्सल्य देख छलक आए भक्तों के आंसू - October 9, 2026
- आगरा में व्यापारिक भरोसे के नाम पर 47 लाख की कथित धोखाधड़ी: संजय प्लेस के जूता कारोबारी ने दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट और धमकी के भी आरोप - October 9, 2026