आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में घर के बाहर चार्जिंग पर लगे ई-ऑटो में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ऑटो जलकर खाक हो गया।
सुशील नगर निवासी दिलीप कुमार पुत्र सुंदर सिंह ने अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए विगत जनवरी माह में बजाज कंपनी का ई-ऑटो साढ़े चार लाख रुपये में किश्तों पर खरीदा था। बुधवार रात 11 बजे ऑटो रिक्शा को घर के बाहर खड़ा करके चार्जिंग पर लगाकर वह सो रहे थे। रात 12:15 बजे उनके पड़ोस में रहने वाले संतोष अपने काम से वापस घर आ रहे थे।
ऑटो को आग की लपटों में घिरा देख उन्होंने दिलीप और उनके परिजनों को जगाया। आग देख दिलीप और उनके परिजनो ने पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने उनके ई-ऑटो को जलाकर खाक कर दिया। दिलीप ने गृहस्थी चलाने के लिए नया ऑटो खरीदा था दो माह के भीतर ही आग लग जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026