आगरा: थाना बासौनी क्षेत्र के गांव नवीन खिल्ली कुंवरखेड़ा में पति का शव देख सदमे से पत्नी की भी मौत हो गई। मृत दंपति का अंतिम संस्कार साथ-साथ किया गया। माता-पिता की मौत से इस दंपति के चार बच्चे अनाथ हो गए।
गांव नवीन खिल्ली कुंवरखेड़ा निवासी 58 वर्षीय राम अवतार भदौरिया दिल्ली में रहकर कैटरिंग की ठेकेदारी करते थे। उनकी पत्नी उषा देवी (54 वर्ष) और बच्चे गांव में ही रहते थे। गुरुवार की शाम को दिल्ली में अचानक राम अवतार को हृदयाघात हुआ और उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शुक्रवार की तड़के राम अवतार का शव लेकर गांव में पहुंचे। शव को देखते ही पत्नी उषा देवी चीखने लगी और बेसुध होकर गिर गई। बच्चे रोते हुए मां को उठाने लगे, लेकिन होश नहीं आया।
परिवार के लोग तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पिता को खोने के गम में डूबे बच्चों पर तो मानो वज्रपात हो गया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, दौड़कर वहां पहुंचा। मृत दंपति ने अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को पीछे छोड़ा है। परिजनों ने पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया। परिवार वालों से बातचीत करने पर पता चला कि पत्नी को कोई बीमारी नहीं थी। जब पति की लाश आई तो उन्हें सदमा लग गया। पति-पत्नी की एक साथ मौत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026