उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बारात के दौरान दूल्हे की कार के पास पटाखे जलाने से कार में भंयकर आग लग गई। जिससे कार जलकर राख हो गई। वायरल वीडियो में बारात के दौरान पटाखे जलाए गए। इस दौरान कई गाड़ियां और लोग आते जाते दिखाई दे रहे है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दूल्हे के लिए सजाई गई कार भी खड़ी है। पटाखों की वजह से कार में आग लग गई।
देखते ही देखते कार आग के की चपेट में आ गई। ड्राइवर कार से कूद अपनी जान बचाई। वहीं महंगी कार जलकर खाक हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में आग लगने के बाद लोग असहाय हो गए। लोगों की आंखों के सामने कार में आग लगी और कार जल गई लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया।
बताया जा रहा है कि पटाखा जलाते वक्त बड़ी लापरवाही बरती गई थी। दावा है कि कार के सनरूफ से पटाखा जलाया जा रहा था। इस दौरान पटाखा कार में फट गया। इसके बाद आग की चपेट में कार आ गई और जल्द खाक हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026