प्रयागराज। महाकुंभ में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। इस हादसे से हड़कंप मच गया। एनडीआरएफ की टीम ने तुंरत नदी में छलांग लगा कर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले करीब दस लोग स्नान करने के लिए किला घाट से नाव पकड़ कर संगम जा रहे थे। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव डूबने से घाट पर चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना पाकर वहां तैनात एनडीआरएफ की टीम ने तुंरत सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाव पर बिहार के रहने वाले औरव, संजय, पिंटू, सिंहा, उमेश, अमरेन्द्र कुमार, सुरेश, विनोद और अजय कुमार और इंदौर के विकास कुमार औऱ उनकी पत्नी रीना सवार थी।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में 2 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय संत रविदास समरसता महोत्सव, बीएसएनएल ग्राउंड में जुटेंगे 5 हजार से अधिक लोग - September 28, 2026
- ‘इनका जनाधार नहीं, इन्हें बीजेपी ने जितवाया…’, बसपा सुप्रीमो मायावती का नगीना सांसद चंद्रशेखर पर अब तक का सबसे तीखा हमला - September 28, 2026
- श्राद्ध पक्ष में भारत विकास परिषद अमृतम का अनूठा आयोजन, पितरों की स्मृति में गूंजा सुंदरकांड का पाठ - September 28, 2026