आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे पर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित ठाकुर को पकड़ा है। इस घटना में विष्णु उर्फ राघवेंद्र और सत्येंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह वारदात 11 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी अमित ठाकुर के खिलाफ पहले से मारपीट का मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए अन्य आरोपियों के संबंध में भी अहम जानकारी दी है।
हालांकि पुलिस के मुताबिक इस केस के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर अनस, शारिक और प्रिंस अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश: केपी कॉलेज के पास तालाब में गिरा विमान, दोनों पायलट सुरक्षित - January 21, 2026
- अंतरिक्ष की ‘शक्ति’ सुनीता विलियम्स नासा से सेवानिवृत्त: 27 साल की सेवा और 608 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद दी विदाई - January 21, 2026
- श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अयोध्या से लखनऊ मेदांता रेफर, 36 घंटे से नहीं किया भोजन - January 21, 2026