Sex tourims in agra

ताजमहल और पर्यटन के नाम पर सेक्स टूरिज्म की ओर बढ़ रहा आगरा, कोई है बचाने वाला

Crime ENTERTAINMENT

जिस्मफरोशी के अड्डे बने बनते जा रहे हैं स्पा सेन्टर

देश-विदेश की लड़कियां इसी काम के लिए लाई जा रही हैं

तीन  दशक पहले अमर उजाला में प्रकाशित किए थे समाचार

पर्यटन मंत्रालय ने डीएम को लगाम लगाने के दिए थे निर्देश

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Agra, Uttar Pradesh, India. ऐसा लग रहा है कि ताजमहल का शहर (City of Taj Mahal) आगरा सेक्स टूरिज्म (Sex tourism in agra) की ओर बढ़ रहा है। सेक्स टूरिज्म के प्रसिद्ध देशों में स्पा सेंटर से ही शुरुआत हुई है। पर्यटन मंत्रालय दो दशक पूर्व पर्यटन के नाम पर सेक्स गतिविधियां न होने देने का निर्देश दे चुका है। इस बारे में मैंने अमर उजाला आगरा में रिपोर्टिंग के दौरान कई समाचार भी प्रकाशित किए थे। अमर उजाला की एक महिला रिपोर्टर को टूरिस्ट बनाकर भेजा गया था। उसे भी सेक्स के ऑफर मिले थे। अगर ठोस उपाय न किए गए तो आगरा भी थाईलैंड, ब्राजील, कोलंबिया, नीदरलैंड, फिलीपीन्स, केन्या, स्पेन, मैक्सिको, जर्मनी, ऑस्ट्रिया की तरह सेक्स टूरिज्म के लिए कुख्यात हो सकता है।

मैं यह जानता हूँ कि इस तरह के समाचार से आगरा की ख्याति पर धब्बा लगता है, फिर भी लिख रहा हूँ ताकि पर्यटन के नाम पर हल्ला मचाने वालों के कानों तक शोर पहुंचे। यह गंदा आगरा के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कुछ लोग ही कर रहे हैं। पर्यटन संस्थाओं को इनकी पहचान कर तड़ी पार करवाना चाहिए। पुलिस को सहयोग करना चाहिए।यह भी किसी अचरज से कम नहीं है कि पर्यटन संस्थाएं इस गंदे काम को रोकने के लिए मुँह नहीं खोलती हैं।
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत में मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने शानदार काम किया। आगरा को इस तरह सजाया कि रात्रि पर्यटन की नींव रख गई। आगरा के कई इलाके देखने और दिखाने लायक हो गए। आशा है पर्यटन के नाम पर हो रहा ‘गंदा काम’ भी रोकेंगे। 

असल में सेक्स टूरिज्म में कमाई बहुत अधिक है और खर्चा न्यूनतम है। स्पा सेन्टर खोलो और काम शुरू कर दो। हुक्का बार खोलो और काम शुरू कर दो। इस काम के लिए लड़कियों की कोई कमी नहीं है। हाल यह है कि बॉलीवुड में सफल और असफल तमाम मॉडल भी तैयार रहती हैं। आगरा में तो पर्यटन उद्योग से जुड़े अनेक लोग यही काम करते हैं। सूत्रों का कहना है कि स्पा सेन्टर और एम्पोरियम के नाम पर छोटी सी दुकान खोलकर यही काम किया जा रहा है।

इसका प्रमाण यह है कि पुलिस जब भी स्पा सेन्टर पर छापामारी करती है तो लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलते हैं। लड़कियों को छोड़ दिया जाता है और लड़के कारागार भेज दिए जाते हैं। यही लड़कियां फिर उसी काम में लग जाती हैं। यह क्रम चलता रहता है।

खूब चिल्लाओ, पूरी दुनिया को बताओ- अब ‘अमित’ है ‘नवनीत’ है, ‘नवीन’ है मेरा आगरा

इसमें रत्तीभर भी संदेह नहीं है कि ताजमहल के शहर आगरा में स्पा सेन्टर के नाम पर जिस्मफरोशी की जा रही है। ग्राहकों को मालिश के नाम देश-विदेश की लड़कियां परोसी जा रही हैं। हर तरह की सुविधा है। घंटे के हिसाब से भुगतान लिया जाता है। प्रति घंटा 5-10 हजार रुपये लिए जाते हैं। अब तो हाल यह है कि स्पा सेन्टर का बोर्ड भी नहीं लगाया जा रहा है ताकि पुलिस को भनक तक न लगे। ताजगंज क्षेत्र में पर्यटकों का प्रवाह रहता है, इसलिए वहां अधिक है।

थाना ताजगंज पुलिस ने फतेहाबाद मार्ग पर मार्केट के बेसमेंट में बिना बोर्ड के चल रहे स्पा सेंटर पर छापामारी तो सारा खेल सामने आ गया। पुलिस को जानकारी मिली कि यहां स्पा सेन्टर के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक युवती और संचालक को हिरासत में लिया है। स्पा सेंटर देह व्यापार होता तो नहीं मिला लेकिन प्रमाण मिले हैं। वैसे भी, पुलिस स्पा सेंटर पर जब भी छापा मारती है तो देह व्यापार होता मिलता है।

स्पा सेंटर में कई केबिन बने हुए हैं। पुलिस ने केबिनों की तलाशी शुरू कर दी। यहां ऐसी वस्तुएं मिलीं जो जिस्मफरोशी के काम आती हैं। पुलिस ने इन वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है। छापा से पहले स्पा सेन्टर संचालक ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, कि केबिन में कुछ भी नहीं है। एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि स्पा सेंटर में देह व्यापार की पुष्टि हो रही है। बता दें कि अग्रभारत के रिपोर्टर एमडी खान ने पिछले दिनों इस बारे में कुछ खोजपरक समाचार प्रकाशित किए थे।

सेक्स टूरिज्म देशों में थाईलैंड सबसे पहले स्थान पर आता है। थाईलैंड देश का बैंकाक और पटाया यह दोनों मशहूर हैं। यहां पर मसाज पार्लर, लीगल वेश्यालय, न्यूड बीच तथा देह व्यापार खूब चलता है।थाईलैंड में करीब 3 मिलियन से ज्यादा सेक्स वर्कर काम करते हैं। सेक्स में लिप्त एक तिहाई हिस्सा नाबालिक लड़कियों का है। थाईलैंड में सेक्स कानून है।

ब्राजील एक ऐसा देश है जो वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता है। ब्राजील में आपको दुनिया की सबसे सुंदर महिलाएं देखने को मिल जाएंगी| यहां कई  सुंदर बीच और लीगल वेश्यालय हैं। ब्राजील में कोई भी फेस्टिवल हो उसमें शराब और सेक्स खूब देखने मिलता है। सरकार भी ग्राहक को सेक्स के लिए बढ़ावा देती है।

साउथ अफ्रीका का कोलंबिया दुनिया के ऐसा देश है जिसने वैश्विक सेक्स पर्यटक राजधानी के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया है यहां पर देह व्यापार पूरी तरह से लीगल है।

नीदरलैंड का एम्स्टर्डम और डी वालेन शहर अपनी खूबसूरती के लिए कम लेकिन सेक्स टूरिज्म के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के रेड लाइट एरिया में हाई सोसाइटी तक की महिलाएं सेक्स वर्कर के रूप में मिल जाती हैं। अगर कोई आपसे नीदरलैंड के इन शहर जाने की बात करता है तो समझ लेना कि सेक्स के लिए जा रहा है।

Sex tourims
Sex tourims

फिलीपींस में महिलाएं सेक्स करने से पहले ग्राहक से एक पेपर पर साइन करवाती हैं जिसमें उनके सेक्स नियम लिखे होते हैं। यदि कोई इनके नियम मानने से मना करता है तो उनके साथ यह सेक्स नहीं करती हैं|

अफ्रीका के केन्या में गरीबी के कारण सेक्स टूरिज्म काफी प्रचलित है| केन्या का कमाई का सबसे बड़ा साधन सेक्स टूरिज्म  है। 12 साल के बच्चे भी इसमें लिप्त हैं।

जर्मनी में 50,000 से ज्यादा  सेक्स वर्कर हैं। यहां की आय का सबसे बड़ा योगदान सेक्स टूरिज्म का भी है।

स्पेन दुनिया में जितनी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है उतना ही सेक्स टूरिज्म के लिए भी विख्यात है। करीब 90% महिलाएं प्रवासी हैं|

मैक्सिको का तिजुआना  शहर में  शराब पानी से भी ज्यादा सस्ती हैं और इस देश में वेश्यावृत्ति चरम सीमा पर है। इस देश में कैजुअल सेक्स को काफी बढ़ावा मिलता है।

ऑस्ट्रिया में सेक्स पूरी तरह से लीगल है। सेक्स वर्कर के लिए कम से कम उम्र 19 वर्ष होना चाहिए। जो महिलाएं देह व्यापार में शामिल होती है उन्हें नियमित रूप से अपना मेडिकल टेस्ट करवाना होता है। टैक्स भी भरना होता है|

Dr. Bhanu Pratap Singh