आगरा: शहर में कपड़ों के बड़े शोरूमों में शामिल बच्चूमल एंड संस के चारों प्रतिष्ठानों पर बुधवार को अचानक पहुंची राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बीस से अधिक अधिकारी जांच में जुटे हैं। समझा जाता है कि कार्रवाई देर रात या गुरुवार की सुबह तक चल सकती है।
राज्य जीएसटी की अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जांच टीम द्वारा क्रय-विक्रय की समस्त जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चूमल के बाईपास, सदर, अंजना टॉकीज के सामने एमजी रोड पर और सुभाष पार्क के सामने वूमेंस प्लाजा शोरूम हैं। चारों शोरूमों पर एक साथ टीमों को भेजा गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय टीमें शोरूम पर पहुंची, उस समय ग्राहक वहां मौजूद थे। सभी ग्राहकों को बाहर जाने के लिए कहा गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। स्टेट जीएसटी टीम ने शोरूम पर बिक्री और खरीद के सभी बिल, दस्तावेज, कंप्यूटर पर रिकॉर्ड आदि सभी मांगे हैं। एमजी रोड पर शोरूम के बाहर जाम की स्थिति हो गई।
अपर आयुक्त ग्रेड वन मारुति शरण चौबे ने बताया कि कार्रवाई देर रात तक चल सकती है। लेखे-जोखे की जानकारी जुटाई जा रही है। कम्प्यूटर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
- रौनक ने GLA University Mathura और पत्रकार कमलकांत उपमन्यु का मान बढ़ाया, 278 नेशनल डिबेट में से 251 में प्रथम स्थान पाया - September 29, 2025
- Agra News: गोस्वामी समाज सेवा समिति ने नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का किया आयोजन, गरबा और भक्ति गीतों झूमे श्रद्धालु - September 28, 2025
- स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा, फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ का निर्देशन - September 28, 2025