आगरा। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे हुए कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया।
आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर आधी रात करीब बारह बजे एक क्विड कार में चार लोग सवार होकर शाहदरा की तरफ से आ रहे थे। जनहित हॉस्पिटल के सामने अचानक से उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार रोड के बीच में मौजूद डिवाइडर से जाकर टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के वजह से उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
कार के डिवाइडर से टकराने के बाद तेज आवाज हुई। जिसके बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस द्वारा बताया गया कि कार में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बाकी तीन लोगों के मामूली चोट आई। जिनका इलाज पास के निजी अस्पताल में किया गया।
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026