तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य, खरीदारी और हस्तकला के संग हुआ पारंपरिक उल्लास का रंगारंग आयोजन
आगरा। सावन की हरियाली और सुगंधित फिजाओं के बीच अग्रवाल महिला संगठन सेवला ने अग्रसेन सेवा सदन में हरियाली तीज उत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, रचनात्मकता और उल्लास से सावन के इस विशेष पर्व को अनूठा बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत तीज क्वीन प्रतियोगिता और सावन के मल्हार नृत्य प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्यों की रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने वातावरण को हरियाली की तरह सरस और जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी में महिलाओं ने हरियाली तीज, राखी और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों से जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर प्रदर्शनी का खूब आनंद लिया। पारंपरिक आभूषण, सजावटी वस्तुएं और हस्तनिर्मित उपहारों की विविधता ने हर किसी को आकर्षित किया।
संयोजिका मीनू गोयल ने कहा कि हरियाली तीज हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पारंपरिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सह-संयोजिका सोनाली बंसल और कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल ने संभाली। इस अवसर पर आशा, गायत्री, सपना, मधु, कल्पना, संध्या, प्रीति, अंजना आदि ने संभाली।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026