आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण वातावरण उस समय निर्मित हो गया, जब भगवान श्री चंद्रप्रभ के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत संगीतमय महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न हुआ। मधुर भजनों, मंत्रोच्चार और शंख-घंटियों की पवित्र ध्वनियों से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
विधान का संचालन प्रसिद्ध गायक विवेक जैन ने किया, जिन्होंने पारंपरिक विधानों और भक्ति संगीत के मनोहारी संगम से श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक भाव में विभोर कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भावपूर्ण सहभागिता करते हुए विधान को सफल बनाया।
विधान के उपरांत मंदिर समिति ने आगामी भव्य रथोत्सव के लिए पात्रों का चयन किया। चयनित पात्र इस प्रकार रहे—
सौधर्म इंद्र – देवेंद्र जैन
महेंद्र इंद्र – मुकेश जैन
ईशान इंद्र – कमल जैन
सारथी – सुनील जैन
धनपति कुबेर – मुकेशबाबू जैन
जिनवाणी रथ के पात्र – नत्थीलाल जैन
चयन की घोषणा होते ही उपस्थित समाजजनों ने सभी पात्रों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री कुमार मंगलम जैन, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश जैन, तथा संजय जैन, पुष्पेंद्र जैन, नरेशचंद्र जैन, विनीत जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, नीलम जैन, कुसुमलता जैन, सरिता जैन, संध्या जैन, बबीता जैन, अंजना जैन, खुशबू जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी ने आगामी जन्म कल्याणक उत्सव और रथोत्सव को और अधिक भव्यता से मनाने का संकल्प भी लिया।
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026