आगरा। सांस्कृतिक संस्था बाँसुरी द्वारा द्वितीय ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 19 और 20 अप्रैल को कृष्णा फनलैंड सिनेमा छटीकरा रोड, वृन्दावन पर किया जाएगा।
फ़िल्म फेस्टिवल में शार्ट फ़िल्म, म्यूजिक वीडिओज़, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फ़िल्म प्रतिभागिता करेंगी। फ़िल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी मुख्य अतिथि होंगी। मुख्य संरक्षक डॉ अचला नागर फ़िल्म लेखिका मुंबई, फ़िल्म अभिनेता ब्रजेन्द्र काला, फ़िल्म एवं सीरियल निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर बाँसुरी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, विनय गोस्वामी, अनूप शर्मा, विवेक आचार्य, अभय वशिष्ठ, सूरज तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि चार केटेगरी की फिल्मों में से हर कैटेगरी में बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री का चयन करके अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026