आगरा। शहर में सोमवार की सुबह स्कूली बच्चों को ले जाने वाली वैन के कार से टकराने से बड़ा हादसा टल गया। इस टक्कर के कारण वैन में आगे बैठे बच्चों को चोट आई है।
खबरों के मुताबिक, यह हादसा संजय प्लेस के मुख्य मार्ग पर हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को लेकर वैन संजय प्लेस से होते हुए जा रही थी, तभी मुख्य मार्ग पर एक पहले से खड़ी कार में वैन ने टक्कर मार दी। इससे वैन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वैन में आगे बैठे बच्चों को चोट आई।
चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। चुटैल बच्चों का उपचार कराया गया
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026