आगरा। मलेशिया के सरदार बलदेव सिंह उप्पल जी के नेतृत्व में ननकाना साहिब पाकिस्तान से चलकर पवित्र ज्योति और करतारपुर साहिब से पवित्र जल लेकर पहुँचे आगरा।
मलेशिया के रहने वाले बलदेव सिंह उप्पल के नेतृत्व पांच सदस्यों दलजीत सिंह, मनदीप सिंह,मो.जशनी निवासी मलेशिया के साथ में पवित्र ज्योति और जल लेकर आगरा पहुँचे।
सड़क मार्ग से अमृतसर से दिल्ली,आगरा से पटना साहिब,मणिपुर होते हुए वर्मा, म्यांमार,थाईलैंड होते भाई चारे के संदेश देते हुए यात्रा पहुंचेगी क्वॉलमपुर मलेशिया 5 नवंबर को। जहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर होगा इसका भव्य स्वागत।
हिन्दुस्तान की सीमा पर पहुंचने पर बाघा बार्डर पार किया,भारतीय आर्मी ने भव्य स्वागत और दी सलामी।
यात्रा 16 अक्टूबर को अमृतसर से प्रारंभ होकर 5 नवम्बर को समापन मलेशिया में होगा । 27 अक्टूबर को मणिपुर से पहुंचेगी म्यांमार बॉर्डर। करीब 6000 किमी की दूरी की बताई जा रही है यात्रा।
प्रेस वार्ता में बलदेव उप्पल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भाई चारे शांति का संदेश देने के लिए है। क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन काल में भाई चारा का दिया था संदेश और की थी चार उदासियां। उन्हीं के जीवन से प्रेरणा लेकर वर्तमान माहौल में जब पूरे संसार में युद्ध का माहौल है,ऐसे में यह यात्रा निकली। वार्ता में उनके अतिरिक्त आगरा से प्रमुख समाजसेवी बंटी ग्रोवर, वंदना प्रसाद, आरिफ हाशमी, शहीद नगर गुरुद्वारे से महासचिव मलकीत सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026