आगरा: रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी और एनसीबी लखनऊ की टीम के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर आपरेशन ‘नारकोस’ की शुरुआत की है। इस ऑपेरशन के तहत आरपीएफ आगरा कैंट और एनसीबी ने मिलकर दो नफर अन्तर्राजीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 29 किलोग्राम गाँजा बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 435000 है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी को नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ से प्राप्त सूचना पर कि गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में गाँजा तस्कर गांजा लेकर आ रहा है। इस पर वरिo मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा के कुशल निर्देशन में टीम को लगाया गया और निरीक्षक आगरा छावनी के द्वारा सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तोमर मय स्टाफ को तत्काल कार्यवाही हेतु तैनात किया गया। गाड़ी के आगरा छावनी PF No 02पर आगमन पर रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी व नारकोटिक्स विभाग लखनऊ के उप निरीक्षक सुनील कुमार मय स्टाफ एनसीबी की टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई तो कोच संख्या B5 की सीट नंबर 50 और 53 पर दो व्यक्ति मिले जिनका हुलिया एनसीबी लखनऊ द्वारा दर्शाये गए फोटोग्राफ के अनुसार पाया गया।
तुरंत दोनों व्यक्तियों को गाड़ी से उतार कर सामान के साथ पोस्ट हाजा पर लाया गया जहां पूछताछ करने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा सूटकेस खोलकर दिखाने पर उनके अंदर गाँजा बरामद हुआ इसके बाद तुरंत दोनों व्यक्तियों को मय सामान के एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की गई, बरामद गांजे का वजन 29 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 435000 आंकी गई है।
उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा उक्त के विरुद्ध अपराध क्र. 09/2024 अंतर्गत धारा 08/20, 08/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगणों का विवरण:-
1:- प्रभात कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश उम्र 29 वर्ष, निवासी–LIG,1479, Sec – 8, झंडा चौक थाना सरघू, रायपुर छत्तीसगढ़
2:- सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह, उम्र 45 बर्ष निबासी-
341, वार्ड नंबर 10 रविदास मंदिर के पास, थाना घरौंदा,
करनाल ,हरियाणा
जप्त सामग्री:-
29 किलोग्राम गाँजा कुल कीमत लगभग रु 435000/- ( चार लाख पेंतीस हजार रुपये
गिरफतार करने वाली टीम:-
RPF/AGC
1.ASI धर्मेंद्र सिंह तोमर RPF/AGC
2.HC लक्ष्मीकांत शर्मा RPF/AGC
3.HC वीरेंद्र कुमार RPF/AGC
4.HC चंद्रवीर सिंह RPF/AGC
NCB/LKO
1. SI सुनील कुमार NCB/LKO
2. CT संदेश NCB/LKO
3. बृजेश कुमार (चालक) NCB/LKO
- सांसद इकरा हसन पर करणी सेना के नेता का आपत्तिजनक बयान, सपा ने की कार्रवाई की मांग - July 19, 2025
- Agra News: बुज़ुर्ग भालू ‘जैस्मीन’ ने वाइल्डलाइफ एसओएस में पूरे किये अपनी आज़ादी के 22 साल ! - July 19, 2025
- भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं हो चुकी है बर्बाद, मेडिकल कॉलेज बन गए हैं रेफर सेंटर: अखिलेश यादव - July 19, 2025