आगरा। स्मार्ट सिटी आगरा में सांसद, सभी विधायक और मेयर भाजपा के होने के बावजूद कई इलाकों की हालत दयनीय बनी हुई है। शहर के सिकंदरा क्षेत्र स्थित गायत्री विहार की एपीएस स्कूल वाली गली इसका ताजा उदाहरण है। यहां सड़कों की हालत इतनी खराब है कि रहना तो दूर, गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से सड़कें टूटी पड़ी हैं, जगह-जगह गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी, ऊपर से कीचड़ का साम्राज्य — यह सब मिलकर क्षेत्र को नारकीय बना चुके हैं। बारिश के बाद तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गली में नालियां जाम हैं, पानी घरों तक भर आता है, लेकिन नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे।
दीपावली के अवसर पर जब लोग सफाई और साज-सज्जा में जुटे थे, तब गायत्री विहार के लोगों ने अपनी जेब से पैसे जोड़कर मलवा मंगवाया और गड्ढे भरने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि “नगर निगम की एक भी गाड़ी यहां नहीं आई। प्रशासन सिर्फ कागजों में सफाई दिखा रहा है।”
लोगों ने सड़क की बदहाली के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं और शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि “भाजपा के राज में हर स्तर पर भाजपा के प्रतिनिधि हैं, लेकिन काम किसी का नहीं दिखता।”
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026