आगरा: महाकुम्भ से मथुरा लौट रहीं दो बसें हादसे का शिकार हो गईं। इन हादसों में एक श्रद्धालु की मौत हो जाने और करीब सोलह अन्य के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पहला हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ।
मथुरा निवासी श्रद्धालुजन महाकुंभ में स्नान के लिए प्राइवेट बस से गए थे, प्रयागराज से सोमवार रात को लौट रहे थे। फिरोजाबाद क्षेत्र में सांती पुल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 65 साल की शांति देवी की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
मथुरा की ही एक अन्य बस प्रयागराज से लौटते समय मंगलवार की सुबह एत्मादपुर के निकट खाई में चली गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ। कुंभ के बाद सभी लोग बनारस और अयोध्या गए थे।
अयोध्या से लौटकर आते समय सुबह इनर रिंग रोड का टोल प्लाजा पार करने के बाद अचानक बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे खाई में उतर गई। बस में सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक तेज झटका लगा। किसी को कुछ समझ नहीं आया। सभी लोग बस रुकते ही नीचे उतरने लगे। कई यात्रियों को चोट आई हैं। दो महिलाओं को गंभीर चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर दबोचा - March 31, 2026