Agra, Uttar Pradesh, India. आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सिंह पहलवान ने पार्टी कार्यालय बुंदू कटरा में पत्रकारों से बातचीत की। आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की जद में आकर दम तोड़ने वाले सैकड़ों शिक्षकों और उनके पारिवारीजन की भावनाओं से खेल रही है। योगी सरकार को प्राथमिक शिक्षक संघ की सूची स्वीकार करनी चाहिए। कुल 1621 शिक्षकों की मौत हुई है। सरकार ने पहले 3 और अब 1200 शिक्षकों की मौत का आंकड़ा जारी किया है। हमारी मांग है कि मृत 1621 शिक्षकों के परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दी जाए।
चुनावी जिद का परिणाम
जिला मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल ने कहा सैकड़ों मौतें योगी सरकार की चुनावी जिद के परिणाम स्वरूप हुईं। कोरोना संक्रमण के बीच पंचायत चुनाव कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव-गांव तक महामारी फैलाकर अब इसे छिपाने में लगे हैं। सीएम की जिद के कारण सैकड़ों परिवार का जीवन खतरे में पड़ा। हाईकोर्ट भी कहा चुका है कि चुनावी ड्यूटी के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से निर्वाह नहीं किया गया।
कर्मचारियों को भी मुआवजा और नौकरी मिले
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की लापरवाही के कारण कई शिक्षामित्र, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की मौत हो चुकी है और उनके परिवार के लोग सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी शिक्षामित्रों और कर्मचारियों के साथ खड़ी है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। प्रेसवार्ता में आप के जिला महासचिव जेके गुप्ता, जिला सचिव मुन्ना लाल आदि भी मौजूद रहे।
हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/livestorytime/?ref=pages_you_manage
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन करें
लाइव स्टोरी टाइम का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g
एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCW3P8UTiTUnAg8eEg7q0fMA
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026