आगरा: ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के मध्य होने जा रहे हैं क्रिकेट मैच के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर आया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि भारत में बांग्लादेश टीम को रुकने नहीं दिया जाएगा और उसके साथ जो मैच होगा उसका विरोध किया जाएगा। आज सभी लोग ग्वालियर में होने जा रहे भारत और बांग्लादेश के मैच को रोकने और उसका विरोध करने हेतु पिच खोदने के लिए ग्वालियर जा रहे हैं।
अखिल भारत हिंदू महासभा संगठन की ओर से ग्वालियर जा रहे पदाधिकारी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर एकत्रित हुए और हाथों में बांग्लादेश के बैनर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों के हाथों में फावड़ा और कुल्हाड़ी लगे हुए थे जब उनसे उनके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ग्वालियर में जिस स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के मध्य मैच हो रहा है उस स्टेडियम की पिच को खोदने जा रहे हैं।
हिंदूवादी नेता संजय जाट का कहना था कि जिस तरह से मुंबई मे एक बार पाकिस्तान और भारत के मध्य होने वाले मैच को एलान से रुकवाया था उसी तरह से हम भी ये मैच नहीं होने देंगे। क्योंकि उस समय पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था। हाल ही में बांग्लादेश में तख्ता पलट के दौरान हिंदुओ को चुन चुन कर मारा गया। ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच कैसे मैच हो सकता है।
संगठन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मीना का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू बहनों के साथ जो अत्याचार हुआ। उनकी समत लूटी गई। उसे हम भुला नहीं सकते और ऐसे में वह लोगों के साथ क्रिकेट मैच खेलने नहीं देंगे।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026