आगरा। चेकिंग में पॉलीथिन पकड़े जाने पर 25-25 हजार रुपये के चालान काटे जाने से पिनाहट कस्बे के व्यापारी भड़क उठे हैं। पूरे कस्बे के व्यापारियों ने इन चालानों के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद कर दिए। व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं। इनका आरोप है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पॉलिथीन चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। चेकिंग पॉलिथीन पकड़े जाने पर 25-25 हजार रुपये के चालान काट रहे हैं। इसी का विरोध करने के लिए व्यापारियों ने आज अपनी दुकानें नहीं खोलीं। व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं और नगर पंचायत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि यूपी में पॉलीथिन प्रतिबंधित है। नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग रोकने को ही चेकिंग की जाती है। पॉलीथिन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना व्यापारियों को बर्दाश्त नहीं। यह भी शिकायतें हैं कि पॉलीथिन के नाम पर परेशान करने के दूसरे तरीके भी अपनाए जा रहे हैं।
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026
- स्टोरी टीवी पर स्ट्रीम हुई ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’: विद्या मालवडे की सीरीज़ खोलेगी साइबर ठगी का डरावना सच - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026