आगरा। थाना सिकन्दरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झूठे आरोप में फंसाकर रुपये की मांग करने वाली महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के फरार साथी नितिन उपाध्याय को तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने करीब डेढ़ साल पहले एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कराया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी। इधर आरोपी महिला मुकदमा वापस लेने के एवज में रूपयों की मांग करने लगी थी। इसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने मुकदमा समाप्त करने के लिए व्हाट्सएप और अन्य कॉल के माध्यम से व्यक्ति से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगी थी। रकम न देने पर वह जान से मारने, जेल भिजवाने और अंजाम भुगतने की धमकी देती थी।
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने रंगदारी लेने को झूठा मुक़दमा दर्ज कराया है।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026