आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र में गुरुवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों बदमाशों ने विगत बीस दिसंबर को फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
वारदात के बाद से ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार रात को खंदौली पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट के 15 हजार रुपये, तीन अवैध तमंचे, एक बाइक व जिंदा कारतूस मिले। एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026