आगरा। आगरा एसटीएफ और थाना सिकंदरा पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में बाईपास स्थित एक गैराज में छापा मारकर एक्सीडेंटल गाड़ियां खरीदकर चेसिस नंबर बदलकर उनकी टैंपरिंग किए जाने के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।
पुलिस ने आकाश और गैराज में डेंटिंग पेंटिंग करने वाले अब्दुल समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ये अभियुक्त एक्सीडेंटल वाहनों की खरीद-फरोख्त कर फर्जीवाड़ा करते थे। ये एक्सीडेंटल वाहनों को ऊंचे दामों में बेचते थे और बीमा कंपनी से टोटल क्लेम लेते थे। वाहनों के चेसिस नंबर बदलकर उनकी टैंपरिंग भी करते थे।
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने बाईपास रोड स्थित गैराज पर छापेमारी की तो वहां दो टाटा सफारी भी मिलीं। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
एसटीएफ निरीक्षक यतींद्र शर्मा ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बीमा कंपनी से टोटल क्लेम या फुल एक्सीडेंटर वाहनों को खरीदकर उनके चेसिस नंबर बदलकर बाजार में फिर से बेचा जा रहा है. इस पर एसटीएफ ने 19 फरवरी को होली पब्लिक रोड पर जय अंबे मोटर्स के यहां छापा मारा. यहां पर कुछ लड़के गाड़ियां तैयार कर रहे थे.
टीम ने यहां से आकाश निवासी पुष्पांजलि गार्डेनिया सिकंदरा और अब्दुल समद निवासी अबुउलाह दरगाह को पकड़ा है. इनके पास से दो काले रंग की टाटा सफारी भी मिली हैं. एक टाटा सफारी डैमेज थी तो दूसरी काले रंग की थी. इनके पास से कार के चेसिस नंबर की एक प्लेट भी मिली. पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026