आगरा: थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पथौली-बिचपुरी रोड पर गुरुवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने इस दौरान उसके साथी को भी दबोच लिया। दोनों अभियुक्त वाहन चोरी में वांछित थे। उनके पास से तमंचा और चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मीडिया को बताया कि अलकापुरी, बोदला, आवास विकास और डिवीजन चौकी प्रभारियों के साथ पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की दोपहिया वाहन को लेकर बेचने की फिराक में बिचपुरी-पथौली रोड की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 23 वर्षीय साहिल पुत्र अफजाल और 19 वर्षीय शशांक उर्फ वीशू पुत्र उमेश निवासी खतैना गली नंबर-1 थाना जगदीशपुरा के रूप में हुई। साहिल के पैर में गोली लगी। पूछताछ में दोनों ने स्कूटी चोरी की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी की जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
- आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का हैंगिंग गार्डन बदहाल: सूख गए ज्यादातर पौधे, उठ रहे रखरखाव पर सवाल - November 18, 2026
- यूपी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बढ़ा सियासी घमासान: चुनाव आयोग की सफाई के बाद अखिलेश यादव बोले-योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? - November 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026