आगरा। बाह थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश इमरान उर्फ बिन्ना पुलिस की गोली से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरान पशु चोरी की कई घटनाओं में वांछित चल रहा था और लंबे समय से फरार था।
पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम और बाह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया, तो उसमें बैठे बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि इमरान गाड़ी से कूदकर खेतों की ओर भागा।
भागते समय इमरान ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जो इमरान के पैर में जा लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। घायल इमरान को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एसीपी बाह राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि इमरान का आपराधिक इतिहास है और वह बाह, पिनाहट व मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में पशु चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके साथी राजू को पहले ही पकड़ लिया गया था। दोनों ने मिलकर कई बार संगठित चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उसकी गिरफ्तारी से इलाके में पशु चोरी के मामलों पर अंकुश लगेगा।
- यूपी के लखीमपुर खीरी में खूनी खेल: स्कूल में घुसकर सनकी युवक ने शिक्षिका को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया - September 21, 2026
- यूपी के लखीमपुर खीरी में खूनी खेल: स्कूल में घुसकर सनकी युवक ने शिक्षिका को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया - September 21, 2026
- ‘मन चल वृंदावन…’ पर झूमे सांवरिया भक्त: आगरा में सजी भव्य भजन संध्या, गूंजा ‘जय श्री श्याम’ का जयघोष - September 21, 2026