आगरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ताजनगरी आगरा महानगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगरा महानगर द्वारा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर एक भव्य विचार गोष्ठी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर की गई।
राष्ट्र सेवा और अंत्योदय को समर्पित है पीएम मोदी का जीवन: विजय शिवहरे
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज और राष्ट्र सेवा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और ‘अंत्योदय’ के संकल्प को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को ‘सेवा पखवाड़े’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री के ओजस्वी नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, जैसे आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (मुफ्त राशन), बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सफलतापूर्वक पहुंच रही हैं। हम सभी को उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
दिग्गज नेताओं ने साझा किए विचार
विचार गोष्ठी के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, गामा प्रसाद दुबे, छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलए धर्मपाल सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरक प्रसंग साझा किए। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के संघर्षशील जीवन और देश के प्रति समर्पण भाव से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का सामूहिक प्रण लिया। कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश सेवा और समर्पण के मार्ग पर पूर्ण निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया।
प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, शिव शंकर शर्मा, गामा प्रसाद दुबे, राम बाबू हरित, निर्मला दीक्षित, ब्रज क्षेत्र महामंत्री अशोक पिप्पल, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, बबलू लोधी, मनीष गौतम, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, दीपू जादोन, अनिल सारस्वत, रोहित कत्याल, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, राहुल सागर, विकास भारद्वाज, नंदी महाजन, विक्रांत तिवारी, विकास गुप्ता, विजय श्रीवास्तव और केके सिकरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Agra News: ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर रपट दर्ज होने से भड़के सिपाही, रामबाग चौकी में दरोगा को घेरा, दो निलंबित - September 18, 2026
- Agra News: खंदौली के किरण हत्याकांड का खुलासा, सिर पर ईंट से वार और गला रेतकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार - September 18, 2026
- आगरा के बरहन में नाबालिग से अश्लील बातचीत और धमकी देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने खरकना रोड से दबोचा - September 18, 2026