आगरा। हिंदू महिलाओं के सबसे पवित्र और सुहाग के प्रतीक त्यौहार करवा चौथ पर शुक्रवार को पूरे शहर में उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में रुई की मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी पूर्व वर्षों की भांति महिलाओं ने बड़े श्रद्धा भाव से व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर महिलाओं से खचाखच भरा रहा। सुहागिनों ने पारंपरिक लाल और सुनहरे परिधानों में सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की आराधना की। मंदिर की पुजारन गीता देवी ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की कथा सुनाई और व्रत का महत्व बताया। कथा के दौरान महिलाओं ने ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘सौभाग्यवती भव’ के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शाम को चांद निकलने से पहले महिलाओं ने सजी हुई पूजा थालियों में करवा, दीपक, फल और मिठाई के साथ सामूहिक रूप से आरती की। इसके बाद चंद्र दर्शन कर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला।
इस अवसर पर पूजा भोजवानी, अंजू अरोड़ा, महक भाटिया, वीनू, निशा भोजवानी, महक मुलानी, पुष्पा जेठवानी, कोमल भरवानी, ज्योति, प्रियंका जेठवानी, रीता ओबरॉय, नैनसी अरोड़ा, आयुषी, मीना कल्याणी, वैशाली, प्राची पुरुषनानी, डिंपल, वर्षा, भावना सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और भक्ति का वातावरण रहा। अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
रिपोर्ट- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026