आगरा: ताजगंज थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिर चोरों से एक चोरी का ऑटो भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इन तीनों शातिर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और जेल भेज दिया है। इन चोरों के पकड़े जाने से गुरुवार रात को होटल के पास से चोरी हुए ऑटो की घटना का खुलासा हो गया है।
जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चौकी बसई में ड्रीम होटल के पास से जो पीले रंग का एक सीएनजी ऑटो चोरी हुआ था, उस ऑटो को तीन व्यक्ति बेचने की फिराक में है। इस समय नगला मेवाती की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं। इस सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया और मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्तों के कब्जे से एक सीएनजी ऑटो बरामद हुआ है।
ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार रात को नगला मेवाती निवासी सलमान ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि वह रात करीब 10:00 बजे सीएनजी ऑटो बसई चौकी के पास एक होटल के बाहर खड़ा करके घर चला गया था। 2 घंटे बाद वापस आया तो ऑटो वहां नहीं था जब उसने पुलिस से शिकायत की तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। ऑटो को चुराने वाले आरोपी कैद हुए। ऑटो और आरोपी की पहचान कर ली गई। तीनों शातिर चोरों को ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026
- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर आगरा में आध्यात्मिक उल्लास: विभिन्न मंदिरों पर हुए कलश दर्शन, उमड़े सामाजिक और व्यापारिक लोग - August 18, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026