आगरा। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर आज भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने खेरिया मोड़, अजीत नगर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण कर श्रंद्धांजलि अर्पित की।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं थे, वे सामाजिक क्रांति के प्रतीक थे। आज हमें उनकी जयंती केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखनी चाहिए। उनके विचारों को अपनाकर ही हम सामाजिक सम्मान और समता का रास्ता तय कर सकते हैं।
सांसद चाहर ने कहा कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने की बजाय उनका अपमान करने का काम किया है। भाजपा ने ही बाबा साहब को हमेशा सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा बाबा साहेब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रुप में विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान दिया, उसमें दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को जीने का अधिकार और आत्मसम्मान दिया है।
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026