आगरा। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शहर भर में आयोजित कई कार्यक्रमों में सहभागिता कर बाबा साहब को नमन किया।
शाहगंज रामनगर पुलिया स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर योगेंद्र उपाध्याय ने वहां मौजूद डॉक्टर अंबेडकर अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा डॉक्टर बाबा साहब ने समाज में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए अपना बेहतर योगदान दिया। संविधान शिल्पी डॉ अंबेडकर हमेशा गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के साथ सर्व समाज के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज को शिक्षित होने के साथ आगे बढ़ाने के लिए सतत संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह हम सभी के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मिष्ठान वितरण भी किया।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
एक अन्य कार्यक्रम में योगेंद्र उपाध्याय ने अशोकनगर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर बगीची में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को संकल्पित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ अलौकिक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रजापति, बद्री प्रसाद माहौर, श्याम शर्मा, सतीश यादव, रामनाथ गौतम, आजाद फकीरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026