आगरा। महानगर में सीवर लाइनों की सफाई अब रोबोट किया करेगा। सीवर लाइन के मेनहोल में अब सफाई कर्मचारी की जगह रोबोट उतरा करेंगे। शहर में सीवर सफाई का काम देख रही बवाग कंपनी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर निगम में सीवर की सफाई में उपयोग में आने वाले रोबोट को लॉन्च किया।
नगर निगम में गणतंत्र दिवस समारोह में जब बवाग कंपनी के रोबोट का मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अनावरण किया तो इसके बारे में जानने को हर कोई जिज्ञासु दिखा। बवाग के अधिकारियों ने सभी को विस्तार से समझाया कि यह रोबोट कैसे सफाई कर्मचारियों की जगह मेनहोल में उतरकर सीवर लाइनों को साफ करेगा।
ज्ञातव्य है कि अब तक सीवर लाइनों के मेनहोल की सफाई मैनुअल होती थी। सफाई कर्मचारियों को मेनहोल में उतारना पड़ता था। कई बार मेनहोल में उतरे सफाई कर्मचारियों के साथ हादसे भी हो चुके थे।
बवाग कंपनी के अधिकारियों ने इस रोबोट के जरिए कई मेट्रो शहरों में सीवर मेनहोल की सफाई का काम चल रहा है। आगरा में फिलहाल एक रोबोट मंगाया गया है। कंपनी पहले इसका ट्रायल करेगी। अपेक्षित परिणाम मिलने पर और भी रोबोट मंगाए जाएंगे।
सबसे अच्छी बात यह है कि रोबोट जब मेनहोल में उतारा जाएगा तो बाहर यह डिस्प्ले भी होगा कि मेनहोल में कहां और किस तरह की रुकावट है। इस रोबोट को ऑपरेट करने में गलियों में दिक्कत आ सकती है, लेकिन कंपनी गलियों के मेनहोलों में भी इसका ट्रायल करेगी।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026