पेटिका में आने वाली शिकायतों का कराएंगे समाधान
आगरा: उत्तर प्रदेश की जनता में भरोसा कायम करने के लिए और जनता की बीच खोया हुआ विश्वास पाने के लिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक नई पहल कर रही है। यूपी की जनता को बेहतर तरीके से समझने के लिए उनकी शिकायतों को जानने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शिकायत/सुझाव पेटिकाएं लगाई जा रही हैं जिसमें जनता अपनी परेशानी व शिकायतें लिखकर डाल सकती है।
कांग्रेस की सोशल आउटरीच मीडिया द्वारा आगरा में दर्जनों जगह न्याय पेटीका लगवाई जाएगी किसानों मजदूरों गरीबों और युवाओं के लिए सरकार कुछ भी नहीं कर रही है लोग बेहद परेशान हैं लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है इसी के चलते पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की निर्देश पर जगह-जगह न्याय पेटिका लगाई जा रही है जिसे हफ्ते में एक दिन खोला जाएगा।
बॉक्स की चाबी कांग्रेस पदाधिकारी के पास होगी। लोगों की शिकायत पढ़ने के बाद उन्हें दूर करने और निदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे जो भी कार्रवाई की जाएगी उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी।
कांग्रेस पार्टी के सोशल आउटरीच कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विक्रम पांडे के मुताबिक यह पहल सियासी फायदा उठाने के लिए नहीं बल्कि गरीब और परेशान लोगों की मदद के लिए है आगरा में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह व सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सचिन ऋषि द्वारा न्याय पेटिका की लॉन्चिंग की व आज से न्याय पेटिका का लगाने का कार्य जिले भर में शुरू किया जाएगा
- ब्रज रत्न अवार्ड 2026: संतोष आनंद और नवनीत सिकेरा सहित 12 विभूतियां सम्मानित, राज्यपाल ने कहा- ‘ब्रज का कण-कण वंदनीय’ - February 12, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण से पहले बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी - February 12, 2026
- ट्रंप के आगे सरेंडर हुई सरकार…ट्रेड डील विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला, मकर द्वार पर सांसदों का प्रदर्शन - February 12, 2026