आगरा। थाना कोतवाली के पाय चौकी क्षेत्र में बच्चों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पीड़ित ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। कई घंटों के बाद इलाका पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
थाना कोतवाली के पास 24 क्षेत्र में बच्चों को लेकर मामूली बात की कहासुनी को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। दबंग पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी परिवार के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।
बताया जा रहा है घायलों को पुलिस ने कई घंटे तक इधर से उधर भटकाया। घायलों को कभी चौकी भेजा तो कभी थाने। घायलों को देखकर भी थाना कोतवाली पुलिस का दिल नहीं पसीजा। करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस की नींद खुली उसके बाद घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का दोहरा वार: इंस्पेक्टर के खाते से उड़े 4 लाख, तो सरकारी नौकरी के नाम पर परिवार से ठगे 13.25 लाख - October 9, 2026
- आगरा-जलेसर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम - October 9, 2026