
आगरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम संप्रदाय की भी कई महिलाएं समर्थन में आईं।
जीआईसी मैदान में सनातन चेतना मंच के कार्यक्रम में मुस्लिम, बौद्ध, सिख के साथ हिंदू धर्म गुरु उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया। इस दौरान मुस्लिम भी हिंदुओं के साथ खड़े नजर आए। भगवा रंग में रंगे आयोजन में मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर पहुंची थीं।
प्रदर्शन में शामिल मुन्नी बेगम ने कहा बांग्लादेश में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, हम उसका विरोध करते हैं। हम वहां की हिंदू महिलाओं के समर्थन में हैं। हिंदू मुस्लिम सब भाई-भाई हैं। हम सबको एक साथ मिलकर रहना चाहिए। रजिया बेगम बोली बांग्लादेश में जो परेशान हैं, पीड़ित हैं, हम उनके समर्थन में हैं। हम चाहते हैं बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ न्याय हो उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026