आगरा: शनिवार की सुबह नगर निगम की घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के ब्रेक फेल होने से एमजी रोड स्थित हरिपर्वत चौराहे के पास एक बाइक सवार चोटिल हो गया। हादसे में बाइक सवार की कमर में हल्की चोट आई। चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रोककर काबू में कर लिया।
खबरों के मुताबिक, निगम की कूड़ा गाड़ी सूरसदन की ओर जा रही थी। वाहन चालक ने बताया कि हरिपर्वत चौराहे की रेड लाइट पर उसने ब्रेक लगाया, लेकिन गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और वह खड़ी बाइक से जा टकराई। टक्कर लगने से बाइक चालक भूपेंद्र चाहर चोटिल हो गए।
भूपेंद्र ग्वालियर रोड के रहने वाले हैं और एमडीके प्लस कंपनी में काम करते हैं। वह सुबह कार्यालय जाने के लिए अपनी बाइक से चौराहे पर खड़े थे तभी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। भूपेंद्र को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया गया है कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026