आगरा। प्रतिबंधित सिंगिल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। टनों पॉलीथिन जब्त कर लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है कि बावजूद इसके तमाम दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन यूज करने से वाज नहीं आ रह हैं।
एसएफआई प्रदीप गौतम ने नरीपुरा जगनेर रोड पर कार्रवाई कर प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर चार दुकानदारों का चालान कर जुर्माना वसूल किया। जगनेर रोड पर मीट की दुकान करने वाले साबिर, देषी षराब का ठेका संचालन करने वाले अजय चाहर और गाटर वाली गली के दुकानदार षाहरुख खां पर जुर्माना लगाया।
इसके अलावा जुर्माना अदा न करने पर वीआईपी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान खान कोल्डड्रिंक और जगनेर रोड पर जीएम ट्रेडर्स के खिलाफ कोर्ट मंे चालान भेजा जा रहा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026