आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जिलों के 400 निजी कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाली ‘सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन’ ने अपना नया नेतृत्व चुन लिया है। आगरा के होटल चोखो जीमण में आयोजित कॉलेज संचालकों की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट मुनेन्द्र जादौन को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कॉलेज संचालकों में खुशी की लहर
अध्यक्ष पद के लिए मुनेन्द्र जादौन के नाम की घोषणा होते ही वहां मौजूद कॉलेज संचालकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुनेन्द्र जादौन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज संचालकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन की नई टीम छात्र-छात्राओं और कॉलेज संचालकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य करेगी।
एकजुटता और विकास का संकल्प
मुनेन्द्र जादौन ने जोर देकर कहा कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा, “अगले कुछ महीनों में एसोसिएशन की कार्यप्रणाली में बदलाव स्पष्ट नजर आएगा। हम अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल बनाएंगे।”
कार्यक्रम में रही दिग्गजों की उपस्थिति
बैठक में आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद से आए सैकड़ों कॉलेज संचालकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजवीर सिंह, विष्णु पंडित, युवराज परिहार, लाल सिंह, मुकेश शर्मा, मनोज परिहार, चौधरी योगेंद्र प्रधान, दिलीप सोलंकी, रवीश यादव, अनिल चौहान, हरिकिशन लवानिया, उपेंद्र शर्मा, बालकृष्ण अग्रवाल, वरुण सिकरवार, विष्णु राजावत और मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा, पूर्व कुलपति केएस राणा और पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश अनिल यादव सहित कई शिक्षाविदों ने भी दूरभाष के माध्यम से नई टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर डीएनबी कॉलेज, बाबूलाल महाविद्यालय, एसएमएस महाविद्यालय, गिरराज महाराज कॉलेज और सरदार पटेल डिग्री कॉलेज सहित एसोसिएशन से जुड़े सभी 400 कॉलेजों के प्रबंधकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुनेन्द्र जादौन को बधाई दी।
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026