आगरा हॉकी संघ से जुड़ी दो महिला अंपायरों के खाते में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। अंपायर मधु और आशा को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के अंपायरों व तकनीकी अधिकारियों के लिए होने वाले कोर्स में आमंत्रित कर लिया गया है। जिले से पहली बार किसी अंपायर व तकनीकी अधिकारी को यह अवसर प्राप्त हुआ है।
आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष कमल चौधरी ने बताया कि मधु और आशा ओडिशा के राउरकेला में चल रही हॉकी प्रीमियर लीग के दौरान इस कोर्स का प्रशिक्षण ले रही हैं। पांच जनवरी से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण नौ जनवरी तक चलेगा। यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी द्वारा कराया जाने वाला FIHA/AHf लेवल वन कोर्स है, जिसमें विदेशी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कोर्स के माध्यम से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पहले मधु और आशा राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरों के लिए होने वाली सभी लेवल की परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
मधु और आशा की इस उपलब्धि पर हॉकी आगरा के सचिव संजय गौतम, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, तकनीकी निदेशक डॉ जयशंकर यादव, मीनाक्षी पोपली, दिनेश मित्तल, प्रिया शर्मा, प्रशांत शुक्ला, उमेश अग्रवाल, शैलेश सिंह, शाहिद अंसारी, अमरजीत सिंह, डॉ हरि सिंह यादव, राहुल पालीवाल, सरिता श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, शाहिद अली, गौरव रौतेला, वीरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, पुष्पपाल सिंह, अमरजीत सिंह ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो खड़ी कर सेल्फी ले रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, चार गंभीर - October 19, 2026
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026