आगरा। भक्ति की उमंग और रंगों का संग। हर तरफ होली का उत्साह था। ब्रज के होली के गीतों संग उड़ता अबीर और गुलाल। कुछ ऐसा ही नजारा था।
आज श्री मोतीगंज खाघ व्यापार समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में। जहां सभी सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष महावीर मंगल ने माथे पर चंदन लगाकर व पटका पहनाकर किया। महारास और फूलों की होली संग भोलेनाथ व बजरंग बली की आकर्षक झांकियों ने होली उत्सव में भक्ति के रंग भी भर दिए।
श्री मोतीगंज खाघ व्यापार समिति कार्यालय के पास होली मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृन्दावन की मण्डली द्वारा राधा-कृष्ण के स्वरूपों बने कलाकारों ने भक्तिमय व होली गीतों पर नृत्य कर सभी सदस्यों को झूमने पर मजबूर कर समारोह मे रंग बिखेरने का कार्य किया।
होली मिलन कार्यक्रम में श्री मोतीगंज खाघ व्यापार समिति के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यकम में बोली फिर आइयो नंदलाला, जुल्म कर डालो….कान्हा मोए रंग लगा दे…. होली खेलने तो आइयो मेरे सावरे… आदि होली गीतों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान समिति के सभी सदस्य भी कलाकारों के साथ मे झूमते नज़र आए। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, महामंत्री शैलंद्र अग्रवाल, शालू भाई, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, उप मंत्री अखिलेश गोयल, मोहित गर्ग, सह संयोजक संदीप, प्रमोद, राजन लूथरा, पवन, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026