Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। श्री रामलीला सभा (रजि) मथुरा के तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय प्रतीकात्मक श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ हुआ ।
व्यास जी द्वारा रामचरित मानस की चौपाईयों का सस्वर पाठ एवं गायन किया गया
सायं 4. 30 बजे चित्रकूट धाम पर पं. गोविन्द गोस्वामी के आचार्यत्व में अनिल स्वामी के निर्देशन में श्री गणेशाम्बिका व शोडष मातृका, वरुण, पंचोमकार, नवगृह, कलश पूजन, हनुमन्त लाल, रामदरवार, शिव परिवार, रामचरित मानस, व्यास गद्दी आदि का पूजन गोपेशवर नाथ चतुर्वेदी, कन्हैया लाल बजाज, सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, प्रधानमंत्री मूलचन्द गर्ग, कोषाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल सर्राफ, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, नन्दकिशोर अग्रवाल उपप्रधान मंत्री प्रदीप कुमार, विजय कुमार सर्राफ किरोड़ी, प्रचारमंत्री शशांक पाठक, बनवारी लाल गर्ग आदि सहित अनेक गणमान्य व वरिष्ठजनों ने पूजन किया । तत्पश्चात् व्यास जी द्वारा रामचरित मानस की चौपाईयों का संगीत बद्ध स्वरूप में सस्वर पाठ एवं गायन किया गया । जिसमें प्रमुख रूप से संजय बिजली वाले, गोविन्द सजावट, तुलसी दास भक्त जी, रामगोपाल शर्मा, प्रणव गोस्वामी, रवि पुजारी आदि उपस्थित थे।
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026