आगरा:- भारी बारिश के कारण देर रात्रि एक मकान की छत अचानक से गिर पड़ी। कमरे में सो रहे माँ बेटे मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला और ऑटो से पास के निजी अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ से उन्हें इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया गया।
थाना ट्रांसयमुना के 100 फुटा नई आबादी के रहने वाले शेर सिंह अपनी पत्नी और बच्चो के साथ दो कमरों के बने मकान में रहते हैं। रविवार की रात में खाना खाने के बाद शेर सिंह अपने मंझले बेटे के साथ छत पर सोने के लिए चले गए थे। नीचे एक कमरे में उनका बड़ा बेटा और बहू सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी राजकुमारी और उनका सबसे छोटा बेटा सुमित सो रहे थे। रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच अचानक से उनके मकान की एक कमरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी। छत गिरने से उसके मलबे में उनकी पत्नी और छोटा बेटा दब गए। अचानक हुए हादसे के बाद आस पड़ोस के लोग भी पहुँच गए। पड़ोसियों ने मलबे में दबे माँ बेटे को बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल लेकर पहुँचे। वहां से उन्हें सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पत्नी के हाथ की टूटी हड्डी, बेटे के भी आई चोटें
अचानक छत गिरने के कारण हुए हादसे में माँ बेटे घायल हुए हैं। शेर सिंह की पत्नी के माथे और हाथ मे नौ टाँके आए हैं। हाथ की हड्डी भी टूट गई है जिस पर डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया है। परिजनों के मुताबिक राजकुमारी देवी के माथे पर खून भी जम गया है वहीं इस हादसे में घायल हुए उनका 16 वर्षीय बेटे के भी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज एस एन मेडिकल में चल रहा है।
लगभग 10 वर्ष पहले बनवाया था मकान
शेर सिंह ने अपने दो कमरे के मकान को लगभग 10 वर्ष पहले बनवाया था। काफी समय से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रविवार की रात अचानक से एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से माँ बेटे चोटिल हुए हैं जिनका इलाज अभी अस्पताल में ही चल रहा है। अन्य परिजनों के भी हल्की चोटें आई हैं।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- गोरखपुर में बीजेपी को ‘जीरो’ पर लाएंगे… अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘सीसी’ का मतलब है ‘चंदा चोरी’ - June 17, 2026
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: एसआईटी की टीम तीसरे दिन भी मंदिर परिसर में सक्रिय, कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों से हुई सघन पूछताछ - June 17, 2026