आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी में हुए दर्दनाक हादसे पर क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासन दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर न्याय सुनिश्चित करेगा।
विधायक खंडेलवाल ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं। प्रशासन को चाहिए कि वे पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने के लिए कदम उठाएं।”
इस हादसे की वजहों पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने बताया कि नगला बूढ़ी क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, जहाँ भारी ट्रैफिक होता है। इस मार्ग पर कई धार्मिक स्थल और अंतरराष्ट्रीय स्तर का शिक्षा केंद्र होने के कारण सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इलाके में छह से सात देशी और विदेशी शराब की दुकानें होना बेहद अनुचित और खतरनाक है, जो लोगों की जान को जोखिम में डाल रही हैं।
विधायक ने प्रशासन से मांग की कि इलाके में तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएँ और सड़क सुरक्षा के उपाय लागू किए जाएँ। उन्होंने पुलिस आयुक्त से भी इस संबंध में बातचीत की।
श्री खंडेलवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा, “बड़ी घटनाएँ सुर्खियों में आती हैं, लेकिन रोज़ कॉलोनियों और गलियों में नशे में वाहन चलाने वाले राहगीरों की हड्डियां तोड़ देते हैं और फरार हो जाते हैं। जब तक नशेबाजों के खिलाफ सतत अभियान नहीं चलेगा, तब तक ऐसी घटनाएं रोकी नहीं जा सकतीं।”
विधायक खंडेलवाल का यह बयान सड़क सुरक्षा और नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देता है।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026