निशान यात्रा व संकीर्तन महोत्सव के लिए 8 को श्रीखाटू धाम रींगस के लिए रवाना होगी यात्रा
आगरा। हाथों में श्याम बाबा के नाम की मेहंदी और मुख में मंगल गीत व खाटू नरेश का संकीर्तन। मेहंदी उत्सव के साथ ही श्रीश्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा 8-10 दिसम्बर को आयोजित होने जा रही निशान यात्रा व संकीर्तन महोत्सव की भव्य तैयारियों का भी शुभारम्भ हो गया। श्याम बाबा को मेहंदी लगाकर भक्तों ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई।
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आज मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ही नहीं पुरुषों ने भी अपने हाथों में बाबा के नाम की मेहंदी रचवाई। ढोलक की थाप व मंजीरों की झंकार संग श्याम बाबा के भजन गाए और नृत्य भी किया।
8 दिसम्बर को रात 8 बजे जीवनी मंडी स्थित पेट्रोल पम्प से चार बसों व अपने निजी वाहनों में श्रद्धालु सीकर में रिंगस स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होंगे। जहां छत्तीसगढ़ भवन से 9 दिसम्बर को शाम 7 बजे से श्याम बाबा का भव्य डोला राजकोट के ढोल नगाड़ों संग निकाला जाएगा। बरेली की अंजली द्विवेदी भजन संध्या में भक्ति के स्वर बिखेरेंगी। 10 दिसम्बर को खाटू नरेश को पोशाक व श्रंगार अर्पित कर आगरा के भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026