आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर, विभव नगर पर आयोजित सफर ए शहादत, शहीदी सप्ताह समागम का शनिवार को श्रद्धा भाव के माहौल में समापन हो गया। आखिरी दिन गुरुद्वारे पर गुरमुख परिवारों का सैलाब उमड़ पड़ा।
समागम के आखिरी दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गोद में बैठकर भाई अमनप्रीत सिंह (पोंटा साहिब वाले), विद्वान कथा विचारक भाई कुलदीप सिंह (सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले) भाई जगतार सिंह (देहरादून) और वीर गुरशरण सिंह द्वारा गुरु की अमोलक वाणी का शब्द गायन किया। श्री दरबार साहिब से आए विद्वान कथा विचारक ने गुरुओं की शहादत को नमन कर कहा कि गुरु गोविंद सिंह साहिब के चार साहिबजादों की शहीदी की मिसाल हमेशा कायम रहेगी।
भाई मोतीराम मेहरा, दीवान टोडरमल, नवी खान गनी खान को भी सदैव याद किया जाएगा। रागीजनों ने शब्द गुरबाणी कीर्तन से संगत को भाव विभोर कर दिया।
ज्ञानी मंशा सिंह ने अरदास हुकमनामा उपरांत गुरु महाराज को निज स्थान सचखंड पहुंचाया। साप्ताहिक समागम में आई गुरु रूप संगत का प्रधान हरपाल सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
समापन समारोह में मुख्य सेवादार हरपाल सिंह, राजू सलूजा श्याम भोजवानी, मनजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह खनूजा, अमरजीत सिंह भसीन, हरजिंदर सिंह, रिंकू वीर, जसविंदर, हरजीत सिंह हरभजन सिंह सुरेंद्र सिंह लाडी आदि की मौजूदगी खास रही।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सिंगापुर के वैश्विक मंच पर गूंजा ‘आगरा’: महापौर हेमलता दिवाकर ने विश्व के सामने रखा शहर का विकास मॉडल - June 13, 2026
- सपा की नई चुनावी कवायद: आगरा में अखिलेश यादव का ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम, स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगी रणनीति - June 13, 2026
- Agra News: वर्दी की हनक पर भारी पड़ी जनता की शिकायत, विजय नगर और मिढ़ाकुर चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज - June 13, 2026