आगरा । माँ अंजनी धाम आयोजन समिति के तत्वावधान में प्राचीन माँ भगवती मंदिर, फुलट्टी बाजार, आगरा में श्री गणेशोत्सव बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और महाआरती में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लेकर भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।
छिलीट रोड स्थित “हरियाली वाटिका” पर समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति संयोजक राम टंडन ने पिछले वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा प्रस्तुत की और इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आगामी समय में अधिक से अधिक लोग धार्मिक आयोजनों से जुड़ें और भक्ति भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माँ अंजनी धाम का आयोजन अब तीन दिन की बजाय पाँच दिन तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भारत भूषण एडवोकेट (गप्पी भाई) ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि संचालन राकेश भटनागर एडवोकेट ने किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में भगवती के चरण सेवक कमल शर्मा (पप्पू भाई), समिति उपाध्यक्ष शिरोमणि सिंह, नवीन चन्द्र शर्मा, याद राम शर्मा, हजारीलाल वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, मदन बरौलिया, महावीर वर्मा पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा, l ओम शर्मा, रमेश चन्द्र बघेल, विनय गौतम, रवीन्द्र शर्मा (सनी भाई), अर्जित शर्मा, विपुल शर्मा, हिमान्शु शर्मा, बॉबी कन्नौजिया, आशु शर्मा, अर्जुन सिंह, अनुग्रह अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि माँ अंजनी धाम के धार्मिक आयोजन न केवल भक्ति भावना को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि समाज में आस्था और एकजुटता का संदेश भी दे रहे हैं। अब इस आयोजन को पाँच दिन तक मनाए जाने की सहमति होने से आने वाले वर्षों में गणेशोत्सव और भी भव्य स्वरूप में देखने को मिलेगा।
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026