आगरा: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने गुरुवार को महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल का निरीक्षण किया। उन्हें यहां चारों तरफ अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने कहा कि जितना बड़ा अस्पताल है लेकिन यहां उस हिसाब से डॉक्टर नहीं हैं। आयोग की अध्यक्ष सीएमओ को लेकर भी नाराज दिखीं।
उन्होंने कहा कि जब भी उनको बुलाओ वे नहीं आते हैं। अक्सर अनुपस्थित ही रहते हैं। आज भी उनको बुलाया गया लेकिन सीएमओ ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं में कहीं न कहीं सीएमओ साहब की भूमिका है, वे इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने मीडिया को बताया कि निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर यहां नहीं मिले। जिन डॉक्टरों की सुबह की ड्यूटी है वो शाम को आ रहे हैं और शाम वाले डॉक्टर आ रहे हैं या नहीं पता नहीं..। उन्होंने कहा कि बाथरूम देखा तो वो बिल्कुल घटिया किस्म के थे बिल्कुल कबाड़ टाइप के।
उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस स्वास्थ्य पर है और वो भी महिलाओं को लेकर, इतनी सुविधाओं के बाद भी उनका उपयोग नहीं हो रहा है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कई सारी शिकायतें उनके पास इस अस्पताल की आई थीं जिसके कारण वो यहां निरीक्षण के लिए पहुंची लेकिन यहां समस्याओं का अंबार मिला। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026